इंदौर: रंगपंचमी की गैर में लाखों लोगों के शामिल होने के बाद, नगर निगम ने राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को रिकॉर्ड समय में साफ किया
Indore, Indore | Mar 19, 2025 इंदौर नगर निगम के द्वारा रिकॉर्ड समय में रंग पंचमी पर निकले गैर के बाद अपनी सफाई के काम को पूरा किया। जिसमें 300 कर्मचारियों के द्वारा केवल 38 मिनट में पूरे गैर मार्ग को साफ कर दिखाया कि इंदौर यूं ही नंबर वन नहीं है। जिसकी तैयारी नगर निगम के द्वारा पहले से करी हुई थी। जहां गैर निकलने के बाद सफाईकर्मियों ने चंद मिनट में पूरा मार्ग साफ कर दिया।