खगड़िया: उत्तरी छिलकौड़ी में करेंट लगने से महिला की मौत, परिजनों में मातम, सदा अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
अलौली थाना क्षेत्र के उत्तरी छिलकौड़ी गांव में सोमवार को घर में चापाकल से पानी भरने के दौरान करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वही अलौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को 12:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के उत्तरी छिलकौड़ी गांव निवासी पप्पू कुमार की पत्नी इंदु देवी के रुप में क