बाड़मेर से सूरत जा रही एक कार शुक्रवार शाम 6:00 बजे सनावड़ा गांव के पास ज्यादा स्पीड के कारण सड़क से नीचे उतर गई। सड़क से नीचे उतरने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी में दो महिलाएं दो पुरुष एक बच्ची सवार थी। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाकी को मामूली चोट आई है। सभी को एंबुलेंस की सहायता से बाड़मेर के जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।