कालपी कोतवाली क्षेत्र में खेत जा रही महिला के साथ टप्पेबाजी कर जेवरात चोरी करने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बुधवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है, वही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण और नगदी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इटौरा रोड से काशीखेड़ा वनखंडी देवी मार्ग से बदमाशों की गिरफ्तारी की है।