रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Rampur, Rampur | May 21, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर के अवास पर कॉंग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।