कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार की दोपहर 12 कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा संबद्ध विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया। बैठक में खाद्य विभाग, मछली पालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित एनआरएलएम एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।