हसनपुरा: उसरी बुर्जुग में आयोजित श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हसनपुरा नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में रामनवमी सेवा समिति, बजरंग दल, आयुष्मान सेवा संघ व हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं नवाह परायण श्रीराम कथा में अयोध्या से पधारी मानस कोकिला अर्चना मणि पराशर ने अपने मुखारबिंद से उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीराम अवतार की व्याख्या की।