समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से पकड़ौआ शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सकराज अली गांव में कुछ युवकों ने एक युवक को पकड़कर लड़की के घर ले जाने का आरोप है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक पटोरी थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी नीतीश कुमार बताया जा रहा है, जिसे कथित तौर पर जबरन शादी कराई।