लोहरदगा जिले में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पर्व के अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सदर प्रखंड के भक्सो स्थित पावन कोयल नदी तट पर पहुंचे। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो देर शाम 6 बजे तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कोयल नदी में पवित्र स्नान कर