पिछोर: पिछोर पुलिस ने आरोपी से 270 लीटर अवैध देसी शराब और एक ईको कार जब्त की
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा जी द्वारा आज शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया है। पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना पर से आरोपी के कब्जे से देसी प्लेन शराब 270 लीटर कीमती करीब 1 लाख 20 हजार रुपए एवं एक ईको गाड़ी।जिसकी कीमत करीबन ₹300000 कुल मशरूका 4 लाख ₹20000 को मौके पर जप्त किया एवं आरोपी आकाश राय को गिरफ्तार किया गया।