मनेर: रामबाद के खेल मैदान में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया
Maner, Patna | Nov 3, 2025 मनेर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामबाद स्थित खेल मैदान में चुनावी सभा को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार, तेजस्वी यादव और स्थानीय विधायक पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास के मुद्दे को रखा। सोमवार की दोपहर 3:15 के करीब उन्होंने संबोधन किया।