वीडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ गरजते हुए बुलडोजर चलाया, वार्ड शिवपुर में 3.5 बीघा अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Feb 24, 2025 वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड शिवपुर के अन्तर्गत अज्ञात के द्वारा मौजा सिकन्दरपुर, भठ्ठा के सामने में लगभग 3.5 बीघा में की अवैध प्लाटिंग बिना ले आउट पास कराये अवैध प्लाटिंग विकशित की जा रही थी।