करछना: इरादतगंज चौराहे के पास गड्ढे में तब्दील हुआ कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग, राहगीर हो रहे परेशान #Jansamasya
तहसील करछना क्षेत्र के इरादतगंज चौराहे के पास से होकर गुजरने वाला संपर्क मार्ग दर्जन भर गांव का मुख्य मार्ग है। बीते कई महीनो से इस मार्ग का मरम्मत कार्य न होने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। अब बरसात के दिनों में गड्ढे में तब्दील समूचा मार्ग पर पानी भर गया है। जिससे राहगीरों को आवागमन करने में खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है।