सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग रेंज जियावन के तत्वावधान में भैंसाहुड़ जंगल में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सहभागिता की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों से वन, वन्य प्राणी, पर्यावरण संरक्षण तथा जंगल के महत्व पर संवाद किया गया।