भिंड नगर: भिण्ड के पडवारी गांव में जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
भिण्ड के उमरी थाना इलाके के पडवारी गांव के खेत पर अपने परिजनों के साथ बाजरा काट रही वृद्ध महिला पर एक जंगली सूंगर ने हमला कर दिया जिसे परिजनों ने दौड़कर बचाया तब जंगली सूअर वहां से भागा लेकिन तब तक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी जिसके बाद परिजन उस वृद्ध महिला को आनन फानन में इलाज के लिए आज रविवार के रोज शाम 5:00 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे