पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 10 में स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाला व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति अरविंद सिंह ने बताया है कि मेरा भाई पंचकूला के सेक्टर 10 में स्थित रेस्टोरेंट में किचन में काम करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लापता हो गया है। वही शिकायतकर्ता ने यह भी बताया है कि उसका रेस्टोरेंट में किसी के साथ झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।