गढ़वा: गढ़वा लोटो गांव के पास बोलेरो के चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Apr 20, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव के पास बोलेरो के चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी जय गोविंद शर्मा का पुत्र रितेश कुमार शर्मा 6 वर्ष बताया गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रितेश कुमार के साथ घर के अन्य लोग पचपड़वा गए हुए थे।