गढ़वा: गढ़वा अम्बिकापुर NH 343 पर सिंजो मोड़ के पास बस एवं ट्रक की हुई टक्कर में चालक सहित 12 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल
Garhwa, Garhwa | Apr 19, 2024 गढ़वा अंबिकापुर एनएच 343 पर सिंजो मोड़ के पास रॉयल बस और ट्रक के हुई आमने-सामने टक्कर में बस चालाक सहित 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ फिलहाल उपचार जारी है।प्राप्त समाचार के अनुसार रॉयल बस गढ़वा रोड से रायपुर जा रही थी। सिंजो मोड़ के पास पहुंचने पर टक्कर हो गई।