शहीद भगत सिंह पार्क में बेजुबान पक्षियों के संरक्षण और सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है समाजसेवी एवं व्यवसायी के सहयोग से पंछी महल का निर्माण कराया गया जो कि बेजुबान जानवरों के आशियाना और सुरक्षा का संरक्षण में बड़ी पहल होगी आयोजकों का कहना है कि मथुरा शहर के लिए यह पंछी महल समाज सेवा की एक बड़ी मिसाल साबित होगा और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा