सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की शिनाख्त सागर निवासी विकास राजपूत के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक की बाइक मिली है, लेकिन उसकी चाबी गायब है। परिजनों ने इसे षड्यंत्र बताते हुए हत्या की आशंका