पूरनपुर: चंदिया हजारा में सब्जी बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन #janasamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में सब्जी बाजार की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर दुकाने बनाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सब्जी बाजार की जगह गांव के लोगों की साझा संपत्ति है, जिसका उपयोग प्रतिदिन सब्जी और अन्य जरूरी सामानों की खरीद-बिक्री के लिए किया जाता है। कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग कब्जा कर रहे है।