चेरिया बरियारपुर: मेहदाशाहपुर में हत्या के प्रयास समेत अन्य मामलों में 1 अभियुक्त गिरफ्तार, भरकाहा से शराब मामले में फरार वारंटी पकड़ा गया
चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने शनिवार की सुबह करीब 11:00 बजे बताया मेहदाशाहपुर से हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है एवं भरकाहा से शराब मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है