करनाल: जन आशीर्वाद यात्रा के बाद करण गेट पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा- करनाल से मैं ही चुनाव लड़ूंगा
Karnal, Karnal | Aug 30, 2024 करनाल के करण गेट पर जन आशीर्वाद यात्रा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा करनाल से मैं ही चुनाव लड़ूंगा । यहां हम आपको बता दे मुख्यमंत्री के लाडवा से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। परंतु चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा करनाल से मैं ही चुनाव लड़ूंगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रह।