आरा: सड़क हादसे में मृत ट्रैफिक दरोगा को पुलिस लाइन केंद्र में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, एसपी भी रहे मौजूद
Arrah, Bhojpur | Jun 7, 2025 सड़क हादसे में मृत ट्रैफिक दरोगा को पुलिस लाइन केंद्र में दी गई अंतिम विदाई। भोजपुर एसपी मिस्टर राज के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि मोहम्मद जलालुद्दीन एक योग्य और कर्मठ पुलिस अधिकारी थे। उनका इस तरीके से दुनिया में जाना बहुत दुखदाई है। वहीं पुलिस लाइन केंद्र में मृत दरोगा के को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी गई।