रामपुर: मछली बाजार में वक्फ संशोधन जन जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मेलन में दर्जा राज्यमंत्री वाईपी सिंह शामिल हुए
Rampur, Rampur | May 5, 2025 सोमवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर मुस्लिमों के बीच फैलाई गईं भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मछली बाजार में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाईपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक अमीर यदि कोई संस्था है, तो वह वक्फ बोर्ड है।