हेरहंज बालूमाथ मुख्य मार्ग पर मंगलवार कि दोपहर हम्बू ग्राम के पास को दो हाइवा कि टक्कर में एक हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूजन कुमार 28 वर्ष पिता अर्जुन साव ग्राम जबड़ा जिला चतरा निवासी बालूमाथ के कुसमाही रेलवे कोयला साइडिंग से कोयला खाली कर तुबेद कोलियरी जा रहा था कि इसी दौरान आगे जा रही वाहन से टकरा गयाl