झंडूता: बाढ़ के पानी ने जलती हुई चिता को घेरा, JCB बुलाकर डायवर्ट किया गया पानी का बहाव
बाढ़ के पानी ने घेरी जलती हुई चिता, JCB बुलाकर डायवर्ट किया पानी का बहाव झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर व हमीरपुर सीमा पर स्थित भलू पुल के समीप रविवार दोपहर करीब 2 बजे जब एक चिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, इसी दौरान अचानक शुक्र खड्ड के पानी का तेज बहाव चिता तक पहुंच गया।पानी के तेज दबाव से चिता बुझने की स्थिति बन गई और यह बह भी सकती थी।