नीम का थाना: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेनें 2 महीने के लिए रहेंगी रद्द, जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
नीमकाथाना रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेन 2 महीने तक रहेगी रद्द। यह जानकारी देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण ने बताया की गाड़ी संख्या 09733 व 09734 जयपुर भिवानी जयपुर ट्रेन 29 मई से 7 जुलाई तक रद्द रहेगी वही गाड़ी संख्या 09639 व 09640 रेवाड़ी मदार रेवाड़ी रेल सेवा 29 मई से 7 जुलाई तक रद्द रहेगी।