मंझनपुर: मंझनपुर में एसपी राजेश कुमार ने दी जानकारी, जनपद के थानों और चौकियों में कांवड़ यात्रा के लिए रखवाए गए गंगाजल
कौशाम्बी जिले में कावंड़ यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज से गंगाजल मंगवाकर सभी थानों चौकियों में रखवा दिए गए हैं। रूट भी देख लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कावड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसे लेकर जिले की पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है।