बखरी: बखरी के नवनिर्वाचित विधायक संजय पासवान को राज्य मंत्रिमंडल में किया गया शामिल, क्षेत्र में खुशी की लहर
बखरी के नवनिर्वाचित विधायक संजय पासवान को बिहार सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। संजय पासवान के शपथ ग्रहण करते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। एनडीए कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक क्षण पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा बाजारों में पटाखे भी फोड़।