बखरी: मोहनपुर में आग लगने से एक घर जलकर राख, पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
मोहनपुर में अग्नि पीड़ित परिजनों से सोमवार को पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने बताया कि बीते रात मोहम्मद मोबीन के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। जिससे उनके घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। घर में आग पर काबू पाने के दौरान घर के कुछ सदस्य जख्मी भी हो गए।