कटिहार: तीन गछिया बजाज समिति में मजदूर की पिटाई, घायल मजदूर का इलाज जारी
रविवार की दोपहर 2 बजे किसी बात को लेकर दो मजदूरों के बीच विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान एक मजदूर ने लोहे के हुक से दूसरे मजदूर पर वार कर दिया। जिससे दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान फसिया टोला निवासी विजय पासवान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हुक मांगने पर छोटू पासवान ने उनके साथ मारपीट की।