बांदा: रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम का समापन, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद रहे मौजूद
Banda, Banda | Mar 27, 2025 बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सरकार के 8 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित सेवा, सुरक्षा व सुशासन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आज दिन गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे ल। जहां पर इन्होंने कार्यक्रम के तीसरे दिन उपस्थित लाभार्थियों एवं लोगों को संबोधित कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।