मारवाड़ जंक्शन: रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तरफ जा रही 2 महिलाओं का आभूषण से भरा बैग टैक्सी से गायब, मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस कर रही जांच
दो महिला यात्रियों का आभूषण से भरा बैग गायब हो गया। ट्रेन से उतर कर देवगढ़ जा रही दो महिला यात्रियों का टैक्सी में आभूषण से भरा बैग गायब होने पर महिलाओं ने मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया। मारवाड़ जंक्शन सिटी थाना पुलिस बैग की तलाश में जुट गयी है। बैग में नकदी एवं आभूषण थे जो टैक्सी में से गायब हो गये हैं।