पाटन: गुरु मोहल्ला के गुरु परिवार में बरसों से चल रही अनूठी परंपरा, होता है ध्वजारोहण, गणमान्य नागरिक होते हैं शामिल
पाटन के गुरु मोहल्ला स्थित गुरु परिवार में बरसों से ध्वजारोहण की अनूठी परंपरा चल रही है गुरु निवास पर परंपरा के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 9:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। गुरु परिवार के समाजसेवी और दानदाता स्वर्गीय भगवत प्रसाद गुरु के द्वारा यह परंपरा शुरू की गई थी जिसका निर्वहन आज भी उनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है इस दौरान सभी ने एकता और अखंडता की शपथ ली।