कोढ़ा में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, जिसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार की संध्या लगभग 05 से 06 बजे के बीच एसडीपीओ सदर 2 के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से निकलकर गेड़ाबाड़ी बाजार होते हुए विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया।