दौसा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'मेरा युवा भारत' कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, ली गई शपथ
Dausa, Dausa | Sep 21, 2025 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'मेरा युवा भारत', जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र और हार्टफुलनेस केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने नशा नहीं करने की शपथ भी ली।