*माँ शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शुजालपुर में आयोजित अंडर-17 वर्ष बालिका हैंडबॉल प्री-नेशनल कैंप में मध्यप्रदेश टीम की चयनित बालिकाओं से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिता में विजय की शुभकामनाएँ दी गईं। कैंप में बालिकाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और टीम भावना का विशेष अभ्यास कराया जा ।