डीसीपी सतीश कुमार ने रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि संगम विहार फायरिंग मामले में वांटेड बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान सूरज कनौजिया के तौर पर हुई है उसके साथी विशाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसने ही सूरज को हथियार मुहैया कराया था