रायबरेली: छजलापुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,छजलापुर के पास,बुधवार की रात को,तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार,2 लोगो को जोरदार टक्कर मार दिया है।जिसमें एक कि मौत हो गई है।वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने टक्कर मारने वाली,कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया है।