रजौली: चेकपोस्ट पर 23 लाख का डोडा जब्त, पिकअप वैन में खीरे के नीचे छिपाकर पश्चिम बंगाल से बिहार लाए, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह रजौली चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में डोडा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई। मामले की जानकारी उत्पाद अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र ने दी। जानकारी 6 बजे प्राप्त।