हरदोई: हरियावां मंडल की लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति बैठक हुई संपन्न, अविनाश मिश्रा ने कहा बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताक़त
Hardoi, Hardoi | Mar 11, 2024 हरियावा मंडल में लोक सभा चुनाव समिति की बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित की गई जिसमें कार्यकम के मुख्य अतिथि लोकसभा सह संयोजक राघवेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अविनाश मिश्र सदर विधान सभा संयोजक, आशुतोष आजाद प्रचार सामग्री प्रमुख, अनुराग श्रीवास्तव सदर विधान सभा सोशल मीडिया संयोजक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह ने बैठक को संबोधित किया।