हरदोई: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी व रूचि त्रिवेदी हुईं स्वीप आइकॉन नामित, मतदाताओं को मतदान के लिए करेंगी प्रेरित
Hardoi, Hardoi | Mar 11, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई निवासी अंतर्राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग कोच, रेफरी और खिलाड़ी पूनम तिवारी को स्वीप आइकॉन नामित किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप आइकॉन पूनम तिवारी व पीडब्लूडी समूह से आइकॉन अंतर्राष्ट्रीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी को नामित किया गया है।