नवलगढ़: विश्व पर्यटन दिवस पर पोदार हवेली म्यूजियम में न्यूजीलैंड से आए विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शनिवार को नवलगढ़ स्थित ऐतिहासिक पोदार हवेली म्यूजियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान न्यूजीलैंड से आए विदेशी मेहमानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। आसपास के स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने भी म्यूजियम का भ्रमण किया और यहां की धरोहर के बारे में जानकारी प्राप्त की। विदेशी मेहमानों ने "हेरिटेज बचाओ" का संदेश दिया।