23 जनवरी शुक्रवार को माघ शुक्ल पंचमी की तिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में अभी से ही काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के अलावा अलग-अलग प्रखंडों के सैकड़ो स्थान पर छोटे से बड़े मूर्ति कलाकार मूर्तियों को बनाने में जुटे हुए हैं। प्रत्येक प्रखंड में हजारों की संख्या में मूर्तियों की बिक्री होती है।