पातेपुर के तीसीऔता थाना क्षेत्र के डभैंच्छ चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महिला की मौत हो गई। मृतक मगहिया टोला निवासी संदीप पासवान की पत्नी चांदनी देवी थी। आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह सात बजे शव को मुख्य मार्ग पर रख कर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।