इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भवन में सोमवार को आवास विकास भूमि बचाओ संघर्ष समिति और प्रभावित किसानों ने दोपहर 2 बजे संयुक्त पत्रकार वार्ता कर भूमि अधिग्रहण का कड़ा विरोध किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि कोछाभाँवर, पिछोर और टांकोरी जैसे गाँवों की उपजाऊ भूमि वे किसी भी व्यावसायिक योजना के लिए नहीं देंगे।