मोतीहारी पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जिले के जितना थाना क्षेत्र से पुलिस ने गश्ती के दौरान पांच बंडल कुल 71 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ को बरामद किया है। बरामद गांजा को पुलिस के द्वारा विधिवत जप्त किया। साथ ही थाने में कांड संख्या 327/25 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी बुधवार को 2:35 बजे दी गई।