वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा बुधवार शाम 5:00 बजे जनपद के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य साइबर सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा एवं बैंकिंग सुरक्षा को मजबूत करना तथा साइबर फ्रॉड की रोकथाम को लेकर समन्वित रणनीति तैयार करना रहा।