बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए। मुखबिर की सूचना पर स्टेडियम रोड स्थित महाजन अस्पताल के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम कलुआ पुत्र इब्राहिम ग्राम भूडा थाना भोजीपुरा बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।